मोतिहारी, 17 अगस्त। Bihar visit : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर चुटकी ली। कहा— राहुल जी बिहार में पर्यटन करने आए हैं, आराम से करें। कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, इस कारण आराम से घूमें। लालू यादव के राज में अगर आते तो अपहरण हो जाता।
उन्होंने मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार अब सुरक्षित हो गया है। राहुल गांधी अच्छे से यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ये लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी और देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी।
मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे
Bihar visit : इसी बीच, मंत्री अशोक चौधरी भी मोतिहारी पहुंचे और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए लगभग 107 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसे लेकर विभाग ने बनजरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल-तेजस्वी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर कहा कि ये लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां के लोगों का वोट काटा जा रहा है। ये लोग इस यात्रा के जरिए नाटक कर रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को चुनाव में बिहार आना चाहिए। अगर पहले बिहार का दौरा किए होते तो आज राजद इनके ऊपर हावी नहीं रहता।
बिहार में एसआइआर
Bihar visit : बिहार में इस साल चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।
निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप
Bihar visit : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं। इसी आरोप को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग ने यह कहा
Bihar visit : वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। आयोग ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है। ऐसे में चुनाव आयोग आज सबको स्पष्ट करना चाहता है कि हम निडरता के साथ सभी गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला और युवा समेत सभी वर्गों और सभी धर्मों के मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।”
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







