'एन पी एन लाइव'

Bihar: CNG-PNG पर कर-दर में आएगी समरूपता, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस : सम्राट चौधरी

SHARE:

Bihar

संवाददाता, पटना। Bihar : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट की दरों में समरूपता लाने और छोटे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अहम निर्णय लिया है। इसके तहत CNG और PNG की घरेलू एवं वाणिज्यिक बिक्री पर कर-दर समान करने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्रदान की गई है।

पहले उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही थी राहत

उन्होंने बताया कि पूर्व में केवल शहरी गैस वितरण नेटवर्क से 50,000 SCMD प्रतिदिन तक की बिक्री पर कर घटाया गया था। हालांकि GAIL द्वारा पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति करने और सीमा पार करने की स्थिति में अन्य CGD इकाइयों को पुरानी 20% की दर पर ही टैक्स चुकाना पड़ रहा था, जिससे उपभोक्ताओं तक राहत नहीं पहुंच रही थी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस विषमता को समाप्त करने और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से अधिसूचना की शर्तों में आवश्यक संशोधन किया गया है। इससे GAIL और अन्य CGD कंपनियां समान दर पर कर चुकाकर उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर CNG और PNG उपलब्ध करा सकेंगी।

प्रदूषण नियंत्रण में भी बड़ा कदम

Bihar :सरकार का मानना है कि वैट दर में समानता से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में भी यह एक बड़ा कदम होगा। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता घटेगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई