'एन पी एन लाइव'

NDA Lead : काउंटिंग के बीच दिल्ली भाजपा कार्यालय में सत्तू पराठा तैयार, एनडीए बनाए हुए बढ़त

SHARE:

NDA Lead

पटना, 14 नवंबर। NDA Lead : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी तेज हो गई है। काउंटिंग शुरू होने के साथ ही कार्यालय में सत्तू पराठा, बैंगन का चोखा और मिठाई जैसे पारंपरिक व्यंजन बनना शुरू हो गए हैं।

दोपहर का भोजन भी बनाएंगे

NDA Lead : पकवान तैयार कर रहे मनोज ने बताया कि “हमने नाश्ते में सत्तू पराठा, बैंगन का चोखा और मिठाई बनाई है। सत्तू पराठा बिहार के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसके बिना व्यंजन अधूरा लगता है।” उन्होंने कहा कि नाश्ता तैयार करने के बाद दोपहर का भोजन भी बनाया जाएगा।

दूध से तस्वीरों पर अभिषेक

NDA Lead : इससे पहले, पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरों पर दूध से अभिषेक किया तथा आरती उतारकर एनडीए की विजय की कामना की। कार्यकर्ताओं का मानना है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

एनडीए को बढ़त

NDA Lead : बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। इस बार 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है और नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई