'एन पी एन लाइव'

Bihar Council Clash : बिहार विधान परिषद में बवाल, सत्ता पक्ष–विपक्ष आमने-सामने, विपक्षी सदस्य ‘मार्शल आउट’

SHARE:

Bihar Council Clash: Opposition MLAs Marshalled Out After Heated Confrontation

Bihar Council Clash : मुख्यमंत्री के बयान पर माफी की मांग से गरमाई कार्यवाही

पटना, 10 फरवरी। Bihar Council Clash : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधान परिषद का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद सदन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

नारेबाजी से बिगड़े हालात, सभापति ने लिया सख्त फैसला

Bihar Council Clash : सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर माफी की मांग करते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हस्तक्षेप किया और मंगलवार के लिए विपक्षी सदस्यों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर करवा दिया।

सुनील सिंह और अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस

इस दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह और जदयू नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से व्यक्तिगत और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल होने लगा। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

Bihar Council Clash: Opposition MLAs Marshalled Out After Heated Confrontation

एक दिन के लिए निष्कासन

स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए सभापति ने विपक्षी सदस्यों को एक दिन के लिए सदन से निष्कासित करने का आदेश दिया।

सदन के बाहर भी जारी रही बयानबाजी

Bihar Council Clash : सदन से बाहर निकलने के बाद राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह का व्यवहार और भाषा सदन के भीतर इस्तेमाल की गई, वैसा तो “रोड छाप टपोरी” भी नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की कम संख्या का अनुचित लाभ उठा रहा है और आत्ममंथन करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहा है।

अशोक चौधरी का पलटवार

Bihar Council Clash : वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने सभापति के आदेश को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सदन में सभापति का नियमन सबसे बड़ा होता है। उन्होंने सुनील सिंह पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझकर टकराव चाहता था और राजद सिर्फ दलितों का अपमान करने की राजनीति कर रही है।

Leave a Comment