'एन पी एन लाइव'

RSS Hindu Conference : “जात-पात नहीं, हिंदू एकता है पहचान, आरएसएस शताब्दी सम्मेलन में जोरदार संदेश, देखें वीडियो

SHARE:

RSS Hindu Conference in Motihari: 100-Year Celebration Highlights Unity and Tradition

RSS Hindu Conference : हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

मोतिहारी, 8 फरवरी। RSS Hindu Conference : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में शहर के हनुमान गढ़ी के हनुमान मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन संयुक्त रूप से आरएसएस के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप, विश्व हिंदू परिषद के बिहार-झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के जिला सह संघचालक श्याम सुंदर, बाबा शैलेंद्र गिरि, अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता और सचिव ध्रुव प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंच संचालन और कार्यक्रम की रूपरेखा

RSS Hindu Conference :  कार्यक्रम का मंच संचालन संघ के विभाग प्रमुख रविशंकर वर्मा ने किया। सम्मेलन की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिसे सुमन पांडेय ने प्रस्तुत किया।

“हिंदू एकजुट हो जाए तो हर समस्या का समाधान संभव”

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए आरएसएस के राणा प्रताप ने कहा कि यदि हिंदू समाज एक साथ उठना-बैठना शुरू कर दे तो सभी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ ‘पंच परिवर्तन’ के विचार के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें सामाजिक समरसता, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल है।

उन्होंने हिंदू समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की खाई को समाप्त करने का आह्वान करते हुए भोजपुरी भाषा में हिंदू समाज, परिवार और समुदाय की एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

1925 से अब तक संघ की सेवा यात्रा पर प्रकाश

RSS Hindu Conference : राणा प्रताप ने 1925 से अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज सेवा और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया और हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए त्याग करने वाले महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

“जाति नहीं, हिंदू हमारी पहचान”

RSS Hindu Conference : विहिप के बिहार-झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि ब्राह्मण हो या पासवान, सभी हिंदू एक समान हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सबका गोत्र एक है तो हमारी पहचान भी एक है। जाति-पाति को समाप्त कर सभी हिंदुओं को एकजुट होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जहां-जहां हिंदू समाज कमजोर हुआ है, वह क्षेत्र हमसे कट गया है, इसलिए एकजुट रहना अत्यंत आवश्यक है।

RSS Hindu Conference in Motihari: 100-Year Celebration Highlights Unity and Tradition

अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार

RSS Hindu Conference : सम्मेलन को अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, ब्रह्मकुमारी संस्था से बीके बीगन दास, केदार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और सामाजिक एकता पर बल दिया।

कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान

RSS Hindu Conference : कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रतीक वर्णवाल, भरत सिंह, भाष्कर, रमेश, बसंत, राजन, योगेंद्र, अंकित कुमार, अवनीश सिंह, अर्जुन मिश्रा, उद्देश्य गुप्ता, हेमंत कुमार, राहुल सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, सौरभ, रतनेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

सामूहिक हनुमान चालीसा और धन्यवाद ज्ञापन

RSS Hindu Conference : कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और उद्देश्य दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई दिए।

Leave a Comment