'एन पी एन लाइव'

Advisory : इजरायल—ईरान जंग के बीच भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सलाह

SHARE:

Advisory

नई दिल्ली। Advisory : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने तेहरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पिछले 4 दिन से ईरा न और इजरायल जंग के हालात हैं। दोनों ओर से हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे तेहरान में खासतौर पर गंभीर स्थिति बन चुकी है। वर्तमान हालात को देखते हुए ही भारत ने अपने सभी नागरिकों को तेहरान से बाहर जाने की सलाह दी है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार सुबह “एक्स” पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में लिखा, “सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ, जो अपने स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है।”

अपने दूसरे पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, “सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वो तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान-कॉन्टैक्ट नंबर शेयर करें।” इसके लिए भारतीय दूतावास ने अपनी तरफ से कुछ नंबर +989010144557; +989128109115; +989128109109 साझा किए हैं।

भारत ने कंट्रोल रूम स्थापित किया

Advisory : इसके पहले ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर भारत ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, “ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए मंत्रालय में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 1800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +91-9968291988 (व्हाट्सएप) पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।”

अमेरिका ने भी तेहरान खाली करने को कहा

Advisory : भारत के अलावा अमेरिका ने लोगों से भी तेहरान को खाली करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।” ईरान को लताड़ते हुए ट्रंप ने कहा, “ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर करना चाहिए था, जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। ये कितनी शर्म की बात है, लोग हताहत हो रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ईरान परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। मैंने इसे बार-बार कहा है।”—आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई