'एन पी एन लाइव'

acid attack : बिहार के समस्तीपुर में महिला समेत चार लोगों पर एसिड से हमला

SHARE:

acid attack

समस्तीपुर, आइएएनएस। acid attack :


बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम एक महिला समेत चार लोगों पर एसिड से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पुराने केस को लेकर दूसरे पक्ष ने पीड़ित परिवार को निशाना बनाया है।

मामला समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एक महिला घर के बाहर शौच करने के लिए गई थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया, जिसकी चपेट में आने से वे झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह कहा पीड़ित पक्ष ने

पीड़ित सुरेश दास ने बताया कि हमने दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो कोर्ट में चल रहा था। इस केस को खत्म करने के लिए दूसरे पक्ष की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आज जब मेरी पत्नी घर के बाहर गई तो उसके साथ बदतमीजी की गई और फिर उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने बंदूक दिखाते हुए लाठी से पिटाई की।

उन्होंने कहा कि गांव के लोग जब हमारी आवाज सुनकर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। इस हमले में मैं, मेरी पत्नी बबीता देवी, चरित्र दास और बालेश्वर दास जख्मी हुए हैं।

सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय पांडे ने पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के कारण सुरेश दास और मोतीलाल के परिवार के बीच मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन पर तेजाब से हमला हुआ।

आरोपितों की पहचान की जा रही है

उन्होंने कहा कि चिकित्सक द्वारा परिवार के सदस्यों पर फेंके गए एसिड की जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि यह एसिड ही है या फिर अन्य कोई केमिकल है। इस घटना में पुलिस कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को चिन्हित भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई