Abhishek Sharma : विश्व कप का सबसे बड़ा मैच विनर बना नाकाम
मुंबई, 5 मार्च। Abhishek Sharma : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा को शुरुआती दौर से ही सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। उम्मीद थी कि भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी हद तक उनके बल्ले पर निर्भर करेगा। लेकिन ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल में भी अभिषेक अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए।
ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में निराशाजनक प्रदर्शन
टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी सुस्त दिखाई दी। ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में उनका खाता तक नहीं खुला। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों में 55 रनों की पारी से उम्मीद जगी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 10 रन।
सेमीफाइनल में भी बल्ले से नहीं मिला संतोष
Abhishek Sharma : इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन 7 गेंदों का सामना करने के बाद अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। टूर्नामेंट में अब तक 7 पारियों में उनके कुल रन केवल 89 ही रहे। आमतौर पर जल्दी ही डबल डिजिट में पहुंचने वाले अभिषेक इस विश्व कप में संघर्ष करते दिखे।
ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी बड़ी कमजोरी
Abhishek Sharma : टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है ऑफ स्पिन गेंदबाजी।
- ऑफ स्पिन के खिलाफ 29 गेंदों में केवल 27 रन।
- बल्लेबाजी औसत : 9.66, स्ट्राइक रेट: 107।
- 5 में 3 पारियों में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट।
टीम इंडिया की चिंता बढ़ी
अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। अब सवाल यह है कि अगर भारत फाइनल तक पहुंचता है तो क्या अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे या नहीं।







