Iran US Conflict : आइआरजीसी का दावा: सीमा के पास अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराया
तेहरान/वाशिंगटन, 5 मार्च। Iran US Conflict : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया है।
ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक आइआरजीसी ने कहा कि दो सीटों वाला यह लड़ाकू विमान निशाना बनाकर गिराया गया। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह घटना कब हुई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने किया सख्त खंडन
ईरान के इस दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक संक्षिप्त बयान में सेंटकॉम ने कहा कि ईरान में अमेरिकी एफ-15ई विमान के गिरने की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं।
इजरायल ने भी किया था ईरानी जेट गिराने का दावा
Iran US Conflict : इससे एक दिन पहले इजरायल ने भी दावा किया था कि उसने ईरान के एक मानवयुक्त जेट को उसके ही हवाई क्षेत्र में मार गिराया है।
इजरायली रक्षा बल (आइडीएफ) के अनुसार, उसकी वायुसेना के एफ-35आई “अदीर” स्टील्थ फाइटर जेट ने ईरानी वायुसेना के याक-130 लड़ाकू विमान को गिराया। आइडीएफ ने इसे ऐतिहासिक सफलता बताया।
ईरान-इजरायल तनाव लगातार बढ़ा
Iran US Conflict : पिछले कुछ हफ्तों में ईरान और इजरायल के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों पर मिसाइल व हवाई हमले किए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और युद्ध जैसी स्थिति बन गई है।
हमलों में 1,230 लोगों की मौत
Iran US Conflict : ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका-इजरायल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है। साथ ही कई सैन्य और नागरिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
यूरोपीय देशों को ईरान की चेतावनी
इस बीच ईरान ने यूरोपीय देशों को भी चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पेन के ब्रॉडकास्टर टीवीई से बातचीत में कहा कि यदि यूरोपीय संघ के देश अमेरिका और इजरायल के हमलों पर चुप रहते हैं तो उन्हें “जल्द या देर से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”







