पटना, 6 दिसंबर। Babasaheb’s Vision : बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सतत प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समान अधिकार और न्याय का जो मार्ग बाबा साहेब ने दिखाया था, उसी पर आज सरकार आगे बढ़ रही है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने मिलकर पटना में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्स पर उपमुख्यमंत्री ने लिखा
Babasaheb’s Vision : सम्राट चौधरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित राज्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शामिल होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय संविधान निर्माण और राष्ट्र के लिए उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ सदैव स्मरण रखेंगी। पुण्य स्मरण।”
उन्होंने आगे लिखा— “भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समानता, न्याय और अधिकारों के लिए उनका निरंतर संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
अम्बेडकर के विचार आज भी मार्गदर्शक : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार
Babasaheb’s Vision : बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी बाबासाहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा— “समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखने वाले बाबा साहेब को विनम्र श्रद्धांजलि। उनके विचार आज भी समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।”
बाबासाहेब की विचारधारा संविधान की आत्मा : दिलीप जायसवाल
Babasaheb’s Vision : प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा— “बाबासाहेब की विचारधारा ने भारतीय संविधान को सिर्फ विधिक दस्तावेज न बनाकर, प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान और अवसरों की रक्षा करने वाली मजबूत नींव दी। हमें उनके विचारों को समझकर समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया
Babasaheb’s Vision : मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस कदम का किसी भी वर्ग की ओर से विरोध होगा। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम सुचारू रूप से करने दिया जाना चाहिए।
स्कूलों में गीता पढ़ाने पर प्रतिक्रिया
Babasaheb’s Vision : स्कूलों में भगवद्गीता को शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग गीता में विश्वास रखते हैं, वे निश्चित रूप से इस निर्णय से खुश होंगे। उन्होंने कहा कि देश का एक बड़ा वर्ग भी ऐसे कदम का स्वागत करेगा।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







