'एन पी एन लाइव'

Neha Singh : गिरफ्तार होंगी नेहा राठौर! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

SHARE:

Allahabad High Court Rejects Neha Singh Bail Plea Over PM Modi Remarks

लखनऊ, 6 दिसंबर। Neha Singh : विवादित बयानों और राजनीतिक तंज भरे गानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दायर उनकी अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया।

अदालत ने याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और नेहा राठौर की ओर से जांच में उचित सहयोग नहीं दिया जा रहा है।

जांच में सहयोग न करने पर अदालत नाराज़

Neha Singh : कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। लेकिन वे लगातार अपना ठिकाना बदलती रही हैं और जांच एजेंसियों को सहयोग नहीं दे रही हैं।

26 नवंबर को उन्हें विवेचक के सामने पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर उपस्थिति नहीं दर्ज कराई।

अदालत ने यह भी कहा कि गायिका ने कोर्ट के आदेशों को हल्के में लिया है और अवमानना जैसी स्थिति उत्पन्न की है।

जस्टिस बृजराज सिंह की एकल पीठ ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत, उचित समय पर उन्हें रिहाई का अवसर मिलेगा, लेकिन फिलहाल अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है।

पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

Neha Singh : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी की बिहार रैली पर निशाना साधते हुए कई पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए थे।

उन्होंने लिखा था— “कश्मीर में आतंकी हमला हुआ और उसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने बिहार में रैली कर दी। बिहार के मंच से पाकिस्तान को धमकाया और जनता ने तालियाँ पीट दीं।”

नेहा ने आरोप लगाया था कि बिहार में राष्ट्रवाद के नाम पर वोट जुटाने के इरादे से प्रधानमंत्री ने यह रैली की।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा था— “आतंकवादियों को ढूंढने और अपनी गलती मानने के बजाय भाजपा देश को युद्ध में झोंकना चाहती है और हजारों सैनिकों की जान जोखिम में डालना चाहती है।”

एफआइआर दर्ज, लेकिन बार-बार पेशी से बचती रहीं नेहा

Neha Singh : इन टिप्पणियों के बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी और मामला अभी भी अदालत में लंबित है।

रिपोर्ट के अनुसार, नेहा लगातार किसी न किसी बहाने से कोर्ट में पेश होने से बचती रही हैं। जांच में भी सहयोग नहीं कर रही हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।

कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोज़र एक्शन पर आधारित विवादित गाने के कारण भी वे चर्चा में आई थीं।

लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया था कि वे फरार नहीं हैं और किसी भी एफआइआर से नहीं डरतीं तथा अपने घर पर ही मौजूद हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई