'एन पी एन लाइव'

Border Tension : अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, दोनों ओर से हुई भारी गोलीबारी

SHARE:

Border Tension Escalates as Afghanistan and Pakistan Exchange Heavy Fire

इस्लामाबाद, 6 दिसंबर। Border Tension : अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर तनाव तेज़ हो गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर हुई भारी गोलीबारी ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर झड़प की शुरुआत करने का आरोप लगाया है, जिससे सीमा क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है।

सीमा पर सऊदी अरब की कोशिशें नाकाम

Border Tension : सऊदी अरब दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने और संघर्ष विराम कराने की मध्यस्थता कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के चलते इन प्रयासों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
शुक्रवार देर रात काबुल और इस्लामाबाद के बीच हुई ताजा झड़प ने नए सीजफायर प्रयासों को पूरी तरह विफल कर दिया।

अफगानिस्तान का आरोप: पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक में हमला किया

Border Tension : अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान क्षेत्र पर हमला किया।

इसके बाद अफगान सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

मुजाहिद ने पोस्ट किया— “दुर्भाग्य से आज शाम पाकिस्तानी पक्ष ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए, जिसके बाद इस्लामिक अमीरात की सेना को जवाब देना पड़ा।”

गोलीबारी रातभर जारी, कई लोग घायल

Border Tension : पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि गोलीबारी रात 10 बजे शुरू हुई और देर रात तक जारी रही।

पाकिस्तान के चमन जिला अस्पताल में एक महिला समेत तीन घायलों को भर्ती कराया गया है।

अनेक स्थानीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है और सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।

तुर्किये और कतर की मध्यस्थता भी विफल

Border Tension : इससे पहले तुर्किये और कतर ने दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने के लिए मध्यस्थता की कोशिश की थी।

दोनों के बीच तीन चरणों में बैठकों का आयोजन किया गया, लेकिन न तो संघर्ष विराम पर सहमति बनी और न ही सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समाधान निकला।

लंबे समय से जारी संघर्ष, सीमा बेहद अस्थिर

Border Tension : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थित यह सीमा क्षेत्र (ड्यूरंड लाइन) लंबे समय से तनाव का केंद्र रहा है। पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार संघर्ष जारी है।

आरोप है कि पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के रिश्ते पहले से ज्यादा बिगड़ गए हैं।

पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों का निष्कासन जारी

Border Tension : सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान बड़ी संख्या में अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल रहा है। लाखों अफगानों को निर्वासित किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे मानवीय संकट और गहराते की आशंका है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई