'एन पी एन लाइव'

Responsible Journalism : जिम्मेदार पत्रकारिता ने लोकतंत्र को हमेशा मजबूत किया है: नीतीश कुमार

SHARE:

Responsible Journalism: Nitish Kumar Says It Always Strengthens Democracy

नई दिल्ली, 16 नवंबर। Responsible Journalism : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता ने भारत के लोकतंत्र को लगातार मजबूती प्रदान की है।

पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

Responsible Journalism : सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की वर्षगांठ पर मनाया जाने वाला यह दिन स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसने लोकतंत्र को निरंतर सशक्त किया है।”

जीतन राम मांझी ने यह लिखा

Responsible Journalism : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी एक्स पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के लिए समर्पित सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई।”

विजय सिन्हा ने कहा

Responsible Journalism : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएँ।”

नंदकिशोर यादव ने भी दी बधाई

Responsible Journalism : बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने लिखा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत के सभी साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज को जागरूक करने, सत्ता को जवाबदेह बनाने और जनता की आवाज़ को मंच देने में पत्रकारों की प्रतिबद्धता और साहस प्रशंसनीय है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संदेश में कहा, “सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की जीवनरेखा है। कलम और कैमरे के माध्यम से जनसेवा में जुटे सभी पत्रकारों का समर्पण सराहनीय है।”

मोहन यादव ने दी मीडिया को शुभकामनाएं

Responsible Journalism : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएँ। 1966 में आज ही के दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। लोकतंत्र को मजबूती देने और समाज को नई दिशा प्रदान करने में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मीडिया जगत के सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई