'एन पी एन लाइव'

Maithili Thakur MLA : मैथिली ठाकुर बनी 25 साल की उम्र में विधायक, अलीनगर सीट पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

SHARE:

Maithili Thakur MLA: Historic win at 25 in Alinagar, Bihar Elections 2025

पटना, 14 नवंबर। Maithili Thakur MLA : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा की अलीनगर सीट इस बार सुर्खियों में रही। पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और महज 25 साल की उम्र में विधायक बनकर सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Maithili Thakur MLA : भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी ने अलीनगर को बिहार की हॉट सीट बना दिया था। चुनावी नतीजों के अनुसार, मैथिली को कुल 84,915 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और राजद नेता बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मैथिली ने 11,730 वोटों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की।

मजबूत प्रशंसक आधार है मैथिली का

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली 25 वर्षीय लोक गायिका मैथिली ठाकुर मिथिलांचल में पहले से ही मजबूत प्रशंसक आधार रखती हैं। युवाओं और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें रणनीतिक रूप से मैदान में उतारा। पार्टी का उद्देश्य था कि मिथिला संस्कृति और डिजिटल लोकप्रियता को अलीनगर जैसी महत्वपूर्ण सीट पर वोटों में बदला जाए – और यह दांव सफल भी साबित हुआ।

एनडीए ने पार किया आंकड़ा

Maithili Thakur MLA : चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच, एनडीए नेताओं के बीच बधाई देने का सिलसिला भी जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई