'एन पी एन लाइव'

Bihar women trust : ‘बिहार की महिलाओं का विश्वास जीत गया’, जदयू ने एनडीए की प्रचंड वापसी पर जताया उत्साह

SHARE:

Bihar Women Trust Won: JDU celebrates NDA’s landslide comeback

नई दिल्ली, 14 नवंबर। Bihar women trust : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने खुशी और उत्साह व्यक्त किया है। पार्टी का मानना है कि यह बिहार की महिलाओं के विश्वास की जीत है।

243 विधानसभा सीटों के लिए जारी शुरुआती रुझानों में एनडीए को 200 से अधिक सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। हालांकि पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे नीतीश कुमार के 20 साल के नेतृत्व के बावजूद एक ऐतिहासिक जनादेश मान रहे हैं।

जदयू ने एक्स पर लिखा

Bihar women trust : जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा— “जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास, जीता है एनडीए, जीता है बिहार।”

पार्टी ने आगे कहा— “नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार को बिहार की राजनीति से बाहर किया। यही है सुशासन का असली प्रभाव और बिहार का आत्मविश्वास।”

बिहार जीत रहा है

Bihar women trust : जदयू ने एक अन्य पोस्ट में भी कहा— “आज विपक्ष की बकवास हार रही है, बिहार का विकास जीत रहा है। आज पूरा बिहार जीत रहा है।”

दीपावली जैसा माहौल

Bihar women trust : एनडीए को मिली प्रचंड बढ़त के बाद भाजपा, जदयू और लोजपा (रामविलास) कार्यालयों में सुबह से ही जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ता मिठाई बांटते और पटाखे फोड़ते दिखे। जदयू नेताओं ने कहा कि पूरे बिहार में आज दीपावली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान हुआ। 14 नवंबर को जारी रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई