'एन पी एन लाइव'

NDA Win : बिहार में एनडीए की बढ़त पर बोले गिरिराज सिंह — “बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी”

SHARE:

NDA Win in Bihar: Giriraj Singh Says Victory Certain, Bengal Next Target

नई दिल्ली, 14 नवंबर। NDA Win : बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए की मजबूत बढ़त के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि “बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है।” उन्होंने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और अब उनकी अगली तैयारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए है।

बिहार के नतीजों से उत्साहित गिरिराज सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही ये बात कहते आ रहे थे कि इस चुनाव में एनडीए ही सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम भी एनडीए के पक्ष में ही आएंगे।

विकास कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर

NDA Win : उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एनडीए की एकजुटता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है और यह विजय जनता के विश्वास की जीत है।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव और उनकी पार्टी “दिन में सपने देख रही थी” और गांधी मैदान बुक कराने जैसी बयानबाज़ी कर रही थी। लेकिन अब उन्हें भी समझ आ रहा है कि सरकार एनडीए की ही बनने जा रही है।

विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना

NDA Win : उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का काम सिर्फ ईवीएम पर सवाल उठाना और वोट चोरी के आरोप लगाना है। गिरिराज सिंह ने कहा कि “हार दिखते ही वे हमेशा की तरह EVM को जिम्मेदार ठहराने की तैयारी में लग जाएंगे।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई