'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : भाजपा सांसद संजय जायसवाल बोले – “जनता का जोश अभूतपूर्व, हम 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे”

SHARE:

Bihar Elections: BJP MP Sanjay Jaiswal says NDA will break the 2010 record

बेतिया, 9 नवंबर। Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले एनडीए और महागठबंधन के बीच सियासी जंग अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि इस बार एनडीए को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। एनडीए 2010 के चुनावी रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि “बिहार का माहौल पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है। जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए वोट देने जा रही है। इस बार का जनादेश इतिहास रचने वाला होगा।”

तेजस्वी के पास गम के सिवा कुछ न होगा

Bihar Elections : उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्हें 14 नवंबर तक जश्न मनाने दीजिए। 14 तारीख के बाद जब नतीजे आएंगे तो उनके हाथ में ग़म के सिवा कुछ नहीं रहेगा। बिहार की जनता अब भ्रमित नहीं होती, वह विकास और स्थायित्व चाहती है।”

सचाई जान चुकी है जनता

Bihar Elections : संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव बार-बार 2.7 करोड़ नौकरियों की बात कर रहे हैं, जबकि यह पूरी तरह अव्यावहारिक वादे हैं। “राजद नेता केवल भ्रम फैलाने में लगे हैं, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई जान चुकी है। ”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी जायसवाल ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मतदाताओं को नकली बताते हैं और तेजस्वी यादव झूठे वादे करते हैं। ये दोनों पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं।”

जेनरेशन जी पीएम मोदी के साथ

Bihar Elections : राहुल गांधी के ‘जेनरेशन जी’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा, “राहुल जी को जान लेना चाहिए कि पूरी जेनरेशन जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। युवा अब जाति-पात नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं।”

बेतिया में मीडिया से बातचीत के दौरान जायसवाल ने कहा, “देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते कोई कुर्सी खाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव को कुर्सी का शौक है तो वह राजद दफ्तर की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।”

राहुल गांधी की मानसिकता उजागर हुई

Bihar Elections : उन्होंने यह भी कहा कि “राहुल गांधी ने बिहार के हर आठवें मतदाता को फर्जी बताया है, जिससे उनकी मानसिकता उजागर होती है। यही बयान उनकी हताशा को दिखाता है। वे भी जानते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकते।”

जायसवाल ने विश्वास जताया कि एनडीए एक बार फिर बहुमत से सत्ता में लौटेगा और बिहार की विकास यात्रा को गति मिलेगी।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई