'एन पी एन लाइव'

Shikhar Singh : गाजीपुर में शातिर अपराधी शिखर सिंह कटघरा चट्टी से चाकू सहित गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश

SHARE:

Notorious Criminal Shikhar Singh Arrested in Ghazipur with Knife, Wanted in Several Cases

संवाददाता, गाजीपुर/उत्तरप्रदेश, 30 अक्टूबर।  Shikhar Singh : शातिर एवं मनबढ़ किस्म का शातिर अपराधी शिखर सिंह पुत्र बृजेश सिंह को कटघरा चट्टी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करते समय वह नीरज सिंह और धीरज सिंह के मकान पर नीरज सिंह के साथ बैठा था।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिखर सिंह चाकू लेकर नीरज सिंह के साथ कटघरा चट्टी पर कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। शादियाबाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने तुरंत आकर शिखर सिंह को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बड़ी घटना होने से बचाया

Shikhar Singh : बताया जाता है कि शिखर सिंह की कटघरा के ही रहने वाले सरस सिंह से अदावत चलती है। इसी क्रम में नीरज सिंह से भी सरस की अदावत चलती है और एक गोल गैंग के तहत यह लोग सरस पर हमला करने के फिराक में वहां बैठे थे। तभी पुलिस ने बड़ी घटना होने से बचा लिया। अभी हाल ही में दो – तीन दिन पहले शिखर सिंह अपने साथियों समेत कटघरा चट्टी पर आकर सरस सिंह को फोन कर ललकार रहा था। हालांकि इस मामले में शादियाबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और शिखर सिंह की तलाश थी। आज बृहस्पतिवार के दिन शिखर सिंह को कटघरा चट्टी के नीरज सिंह के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

Shikhar Singh : बताया जाता है कि शिखर सिंह अपने ननिहाल सुजनीपुर में रहता है। यह रहने वाला देवकली ब्लाक के किसी गांव का है, जबकि इसके पिता इसके जन्म से पहले ही गायब हो चुके हैं। इस वजह से अपनी ननिहाल में मां के साथ रहता था।

असलहा नहीं हुआ था बरामद

Shikhar Singh : विगत 17 मई को बभनौली गांव की भीम पांडे के घर एक कार्यक्रम में शिखर सिंह अपने चार-पांच साथियों साथ अवैध तमंचे की नोक पर नाच करवा रहा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में शिखर सिंह के पास अवैध असलहा साफ दिख रहा था लेकिन आज तक असलहा बरामद नहीं हुआ। ऐसे कई छोटे-छोटे मामले मामले की तलाश थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई