'एन पी एन लाइव'

vehicle thief : पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर साथी संग हुआ गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो बरामद, देखें वीडियो

SHARE:

Inter-State Vehicle Thief Arrested After Police Encounter, Stolen Bolero Recovered

अवनीश सिंह, गाजीपुर/उत्तरप्रदेश, 30 अक्टूबर। vehicle thief : स्वाट टीम गाजीपुर तथा मुहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरप्रदेशीय शातिर वाहन चोर को 29—30 अक्टूबर की रात्रि 2:30 बजे के करीब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि पुलिस टीम मिशन शक्ति 5.0 के तहत आगामी त्योहार के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से सलेमपुर मोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी वक्त सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की बोलेरो चितबड़ागांव जनपद बलिया की तरफ से गाजीपुर तरफ जा रही है।

सूचना पर सक्रिय हुई टीम

vehicle thief : सूचना पर मुहम्मदाबाद पुलिस एवं स्वाट टीम तुरंत सक्रिय हो गयी। कुछ समय बाद एक बोलेरो गाड़ी पुलिस टीम को आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने रघुवरगंज मोड़ के पास गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक द्वारा गाड़ी मोड़ कर भागने का प्रयास किया जाने लगा।

फायरिंग में लगी गोली

vehicle thief : गाड़ी मोड़कर भगाने के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने नफरतपुर मोड़ पुलिया के पास पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गाजीपुर भेजा गया। एक अन्य बदमाश मौके पर गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

बरामद हुआ अवैध तमंचा

vehicle thief : पुलिस मुठभेड़ में शातिर वाहन चोरों के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस तथा एक बोलेरो बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त आरजू कुरैशी पुत्र एकराम कुरैशी तथा गिरफ्तार अभियुक्त नसीम शाह पुत्र रुस्तम शाह बताए गए हैं। ये दोनों ग्राम डुमरी,थाना दुर्गावती,जिला कैमूर,भभुआ,बिहार के रहने वाले हैं।जिनकी उम्र 20 से 21 वर्ष बताई गई है,गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम गाजीपुर तथा मुहम्मदाबाद पुलिस शामिल रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई