नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। Chirag Paswan : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा कि पापा हमेशा कहा करते थे— जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।।
इस संदेश के बाद एनडीए खेमे में खलबली मच गई है। बताते चलें कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनमाफिक सीट नहीं मिलने पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास अपनी राह अलग कर जनसुराज के साथ हाथ मिला सकती है। ऐसा हुआ तो बिहार में नया गठबंधन देखने को मिल सकता है।
चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे जोश और ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, ताकि पिता के सपनों को साकार किया जा सके।
पोस्ट में यह लिखा
Chirag Paswan : चिराग ने आगे ‘एक्स’ पर लिखा, “पापा, आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके दिखाए मार्ग और आपके विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट” को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं। बिहार के समग्र और सर्वांगीण विकास का जो सपना आपने देखा था, अब समय आ गया है उसे धरातल पर उतारने का। आपने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे निभाना मेरे जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य है।
बिहार चुनाव का जिक्र
Chirag Paswan : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पोस्ट में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा कि बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने जा रहा है। आगामी चुनाव आपके संकल्प को पूरा करने का अवसर है। बिहार को नई दिशा देने, हर बिहारी के सपनों को साकार करने का अवसर है। आपके द्वारा बनाई गई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का सपना है कि आगामी चुनाव में आपके सपनों को पूरा किया जा सके।
चिराग ने आगे लिखा कि पापा, आपकी प्रेरणा, आशीर्वाद, और आदर्श सदैव मेरे मार्गदर्शक रहेंगे।
चुनाव की हो चुकी है घोषणा
Chirag Paswan : बता दें कि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें।
आपका एक वोट बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा। मैं प्रवासी बिहारियों से भी आग्रह करता हूं कि बिहार के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आप अपने गृह जिला आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







