मोतिहारी, 11 अक्टूबर। Jayaprakash Narayan : चांदमारी स्थित होटल आशीर्वाद में कायस्थ समाज के तत्वावधान में भारत रत्न और कायस्थ रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, देशभक्ति और त्याग की भावना को नमन किया।
राजनेताओं को जेपी से सीख लेनी चाहिए
Jayaprakash Narayan : वरीय चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि “लोकनायक का जीवन सेवा और क्रांति का पर्याय है।” भाजपा नेता डॉ. अतुल कुमार ने कहा— “आज के राजनेताओं को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।” जेपी सेनानी अरुण श्रीवास्तव ने उन्हें सच्चा क्रांतिकारी बताया।
जनसुराज नेता अजय आजाद ने कहा कि “उनका सादा जीवन राजनीति के लिए प्रेरणा है।”
श्री चित्रगुप्त महापरिवार के संयोजक गुड्डू श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कायस्थ महासभा जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार वर्मा ने कहा कि “राजनीति सेवा का माध्यम होना चाहिए, स्वार्थ का नहीं।”
चित्रांश अधिवक्ता मंच के सचिव अमरेंद्र कुमार ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज अपनी मजबूत भूमिका निभाएगा।”
समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने कहा कि “कायस्थ समाज एकजुट है और आज के युवाओं में लोकनायक जैसी क्रांतिकारी ऊर्जा मौजूद है।”
मंच संचालन अनिल वर्मा ने किया और कहा कि “लोकनायक सादगी में महानता के प्रतीक थे।”
नहीं झुकेगा कायस्त समाज
Jayaprakash Narayan : कार्यक्रम की सफलता में ई. युग राज की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि “कायस्थ समाज किसी के आगे झुकने वाला नहीं है — आगामी चुनाव में समाज एक हार्ड बार्गेनर के रूप में नजर आएगा।”
इस मौके पर सोनेलाल, दयानंद, सोनू श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव (अधिवक्ता), संजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, राजेश कुमार, कुमार गौरव, पंकज कुमार, प्रभात कुमार, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







