'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : जानें पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिहार चुनाव पर कितना डालेगी असर

SHARE:

Bihar Elections: IANS-Matriz Survey on PM Modi’s Popularity Impact

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव फिर से नरेंद्र मोदी का चेहरा महत्वपूर्ण होगा। नरेंद्र मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इन दौरों ने बिहार में एक छाप छोड़ी है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ ही आइएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

जनता ने दिया यह जवाब

Bihar Elections : आइएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कितना असर पड़ेगा, जिसमें 57 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का इस चुनाव पर बहुत असर पड़ेगा।

वहीं, सर्वे के आंकड़े के अनुसार 8 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का राज्य के चुनाव में थोड़ा बहुत असर पड़ेगा, जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने माना कि चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का जादू नहीं चलेगा।

जनता ने माना— फ्री बिजली योजना का मिलेगा लाभ

Bihar Elections : इसके साथ ही आइएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार की जनता से पूछा गया कि नीतीश सरकार के 125 यूनिट बिजली फ्री देने का चुनाव पर कितना असर पड़ेगा? सर्वे में 61 प्रतिशत लोगों ने माना कि नीतीश सरकार की इस फ्री बिजली योजना का चुनाव में उनको बहुत लाभ मिलेगा। वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने माना कि कुछ हद तक इसका लाभ बिहार की नीतीश सरकार को चुनाव में होगा। साथ ही 21 प्रतिशत ने कहा कि इससे नीतीश कुमार की पार्टी को चुनाव में कोई लाभ नहीं मिलेगा।

महिला रोजगार योजना की चर्चा

Bihar Elections : सर्वे में महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किश्त मिलने से क्या आर्थिक स्थिति पर कोई सकरात्मक प्रभाव पड़ा है, यह सवाल पूछा गया, इसके जवाब में सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ‘हां’ इस योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 10 प्रतिशत लोगों ने माना कि राज्य के चुनाव में इसका थोड़ा असर होगा। वहीं, 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका कोई खास प्रभाव नहीं होने वाला है।

भाजपा से अच्छा शासन की उम्मीद जताई

Bihar Elections :  सर्वे में जनता से पूछा गया कि बिहार में कौन सी पार्टी अच्छा शासन दे सकती है। इसके जवाब में सर्वे में शामिल 35 प्रतिशत लोगों ने भाजपा से बेहतर शासन की उम्मीद जताई, वहीं जेडीयू को 18 प्रतिशत, आरजेडी को 13 प्रतिशत, और कांग्रेस को 2 प्रतिशत लोगों ने माना कि वह अच्छा शासन दे सकती है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई