'एन पी एन लाइव'

Opinion Poll : बिहार में सरकार के 20 वर्षों का ग्राफ कैसा रहा और जनता को नीतीश कितने पसंद, यहां जानें

SHARE:

NDA Women Lead: Strong women turnout gives NDA an early advantage in Bihar

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Opinion Poll : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार 20 वर्षों से चल रही है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आइएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं। इस सर्वे में बिहार की जनता से पसंदीदा गठबंधन, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है, इसके साथ बिहार के चुनावी मुद्दों पर राय ली गई है। जनता ने जो सर्वे के सवालों के जवाब दिए हैं, उसके अनुसार सर्वे के आंकड़े जारी किए गए हैं।

आइएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत का डंका बजाने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इंडी गठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा नजर आ रहा है।

42 प्रतिशत जनता नीतीश कुमार से बहुत संतुष्ट

Opinion Poll : आइएएनएस-मैटराइज सर्वे में सबसे पहले एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार के कामकाज से कितने लोग संतुष्ट है, इस पर राय ली गई तो 42 प्रतिशत जनता ने नीतीश कुमार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई है। वहीं, 31 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोगों उनके काम से खुश नहीं दिख रहे और असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। वहीं 4 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे, इस सवाल पर भी राय ली गई है। सर्वे में सीएम की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है।

Opinion Poll: 20 Years of Nitish Government and Public Sentiment in Bihar

तेजस्वी यादव दूसरे नंबर पर

Opinion Poll : सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव (राजद) को 15 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा चिराग पासवान (एलजेपी-रामविलास) को 8 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 3 प्रतिशत, उपेंद्र कुशवाहा को एक प्रतिशत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

सर्वे में प्रदेश की जनता से सवाल किया गया कि अगर आज सीएम चुनना पड़े तो किसे चुनेंगे? सर्वे के आंकड़े के अनुसार तेजस्वी यादव को 16 प्रतिशत, प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 13 प्रतिशत और चिराग पासवान को 12 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं सम्राट चौधरी को 5 प्रतिशत, संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को 3 प्रतिशत और मुकेश सहनी (वीआइपी) को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं 12 फीसदी लोगों के लिए इनमें से कोई भी चेहरा सीएम फेस के लिए पसंद नहीं आया।

जनता से नीतीश राज को बेहतर माना

Opinion Poll :  सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश शासन को कानून व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है। 72 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून व्यवस्था को 10 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई