नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। opinion poll : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को एलान कर दिया गया है। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की तारीख के एलान होने के साथ ही आइएएनएस-मैटराइज का सर्वे सामने आया है। बिहार में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा? इसको लेकर सर्वे में प्रदेश की जनता की राय ली गई है।
आइएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि विपक्ष गठबंधन को झटका लगता हुआ सर्वे के नतीजों में दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 150-160 सीटें मिल सकती है, वहीं इंडी गठबंधन को 70 से 85 सीटें मिलने का अनुमान है।

एनडीए को 49 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद
opinion poll : 243 विधानसभा सीट वाले बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 49 प्रतिशत और इंडी गठबंधन को 36 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जिसमें एनडीए गठबंधन के अंदर आने वाली भाजपा को सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि, गठबंधन के अन्य दल जैसे जेडीयू को 18 प्रतिशत, हम को 2 प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 6 प्रतिशत के साथ उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को 2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इस तरह से सर्वे के आंकड़े में एनडीए के खाते में कुल 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
राजद को 21 प्रतिशत वोट
opinion poll : वहीं, इंडी गठबंधन की बात करें तो आइएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक राजद को 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 8 प्रतिशत, सीपीआइ (एमएल) को 4 प्रतिशत, सीपीआइ को एक प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को एक प्रतिशत और मुकेश सहनी को वीआइपी को एक प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
जनसुराज को 7 प्रतिशत वोट का अनुमान
opinion poll : साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 7 प्रतिशत, अन्य को 7 प्रतिशत और एआइएमआइएम को एक प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी
opinion poll : सर्वे के अनुसार भाजपा को सबसे ज्यादा 80-85 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि जेडीयू को 60-65 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 3-6 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-6 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिलती दिख रही हैं।
राजद को 60 सीटें
opinion poll : वहीं, इंडी गठबंधन की बात करें तो सर्वे में राजद को सबसे अधिक 60-65, कांग्रेस को 7-10, सीपीआइ (एमएल) को 6-9, सीपीआइ को 0-1, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 0-1, विकासशील इंसान पार्टी को 2-4 सीट मिलती नजर आ रही है।
एआइएमआइएम को 1 सीट का अनुमान
opinion poll : इसके अलावा अन्य दलों पर नजर डालें तो सर्वे में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम को 1-3, जनसुराज पार्टी को 2-5 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा और जेएमएम को 7-10 सीट मिल सकती है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







