तेल अवीव। Iran-Israel War : इजरायली रक्षा बलों (आइडीएफ) के 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ हमला किए। इसमें ईरान को भारी नुकसान हुआ है। उसकी सैन्य क्षमता भी कमजोर होने लगी है। ये हमले इजरायली खुफिया एजेंसी की सटीक जानकारी के आधार पर किए गए, जिनका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाना था।
आइडीएफ के अनुसार, “तेहरान क्षेत्र में व्यापक अभियान के तहत ईरानी शासन के सैन्य मुख्यालय, मिसाइल और रडार निर्माण स्थल तथा मिसाइल भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया।”
Iran-Israel War : आइडीएफ ने यह भी बताया कि हमलों में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को नष्ट किया गया, जिनमें “थरअल्लाह मुख्यालय” प्रमुख है, जिसके पास तेहरान को आंतरिक और बाहरी खतरों से बचाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ “सैयद अल-शहादा ब्रिगेड” को भी निशाना बनाया गया, जो देश की आंतरिक सुरक्षा की निगरानी करती है।
“बसीज मुख्यालय” को भी निशाना
हमले के तहत ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एक केंद्रीय सशस्त्र शक्ति “बसीज मुख्यालय” को भी निशाना बनाया गया, जो इस्लामी कानून लागू कराने और नागरिकों पर निगरानी रखने जैसे कार्यों के लिए जाना जाता है।
आइडीएफ ने बयान में कहा कि हमने तेहरान की कई प्रमुख सुरक्षा इकाइयों जैसे अलबोर्ज कॉर्प्स और आंतरिक सुरक्षा बलों के खुफिया तथा सामान्य सुरक्षा पुलिस मुख्यालयों पर भी हमला किया है। इन हमलों से ईरानी शासन की सैन्य क्षमता और नियंत्रण स्थापित करने की शक्ति को गहरा नुकसान हुआ है।
कई विमानों को किया नष्ट
इसके अतिरिक्त इजरायली वायुसेना ने ईरान के पश्चिमी, केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में स्थित छह प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया। इन हवाई अड्डों के रनवे, भूमिगत हैंगर, ईंधन भरने वाले विमान और एफ-14, एफ-5 व एएच-1 जैसे लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया।
Iran-Israel War : इन विमानों का उद्देश्य इजरायली वायुसेना को रोकना था। अब ईरानी वायुसेना की इन हवाई अड्डों से उड़ान भरने और संचालन करने की क्षमता को गंभीर रूप से बाधित कर दिया गया है।
इजरायल जारी रखेगा अपना सैन्य अभियान
Iran-Israel War :इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फिर दोहराया कि इजरायल अपने सैन्य अभियानों को ईरान और गाजा दोनों मोर्चों पर पूरी ताकत से जारी रखेगा।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







