'एन पी एन लाइव'

Bihar: लालू यादव ने फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा

SHARE:

Bihar

पटना। Bihar : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. लालू यादव ने राजद कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है, जिसका अनुमान है कि उनका फिर से राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है, जो राजद के सांगठनिक सत्र 2025–2028 के लिए होगा।

लालू प्रसाद ने नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी और मीसा भारती सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। राजद पार्टी की स्थापना से ही लालू यादव इसके अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि लालू यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। लालू यादव के नामांकन को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। वह बारह बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। उन्होंने 13वीं बार नामांकन भरा है। इससे हर कोई खुश है।

चुनाव में जीत मिलने का दावा

Bihar : उनका दावा था कि लालू यादव के नेतृत्व में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी जीत होगी। पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती ने कहा कि लालू यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। आगे जो कुछ होगा, उसे पूरा किया जाएगा। लालू यादव को फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, क्योंकि अभी तक किसी और ने उनके खिलाफ नामांकन नहीं दाखिल किया है। लालू यादव ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, जैसा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पहले ही बताया था। बताया गया कि राजद द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा पांच जुलाई को की जाएगी। राजद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पांच जुलाई को होनी है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई