'एन पी एन लाइव'

warning : ईरान-इजरायल तनाव चरम पर, ट्रंप ने दी तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी

SHARE:

warning

नई दिल्ली। warning : इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे डाली है। ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए ट्रंप ने साफतौर पर कहा है कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी। इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है। मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे। मैंने बार-बार यही कहा है। सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।”

वैश्विक नेताओं में खलबली

warning : डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसने न सिर्फ ईरान, बल्कि उसके साथ-साथ वैश्विक नेताओं के बीच भी खलबली मचा दी है।

अमेरिका साल 2018 में ही ईरान के साथ चल रहे ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जीसीपीओए) से अपने हाथ खींच चुका था। डील के तहत यह तय था कि ईरान सैन्य मकसद के लिए न्यूक्लियर वेपन विकसित नहीं करेगा।

हालांकि, ईरान हमेशा से ही यह कहता आया है कि वह नागरिक हितों के लिए न्यूक्लियर प्रोग्राम चला रहा है, लेकिन अमेरिका और इजरायल को इस पर शक है। इसी शक के चलते अमेरिका ने ईरान के साथ जीसीपीओए तोड़ा था।

‘व्हाइट हाउस’ का एलान

warning : ‘व्हाइट हाउस’ ने एलान किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़कर ‘कई अहम मामलों’ पर ध्यान देने के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रंप के मंगलवार देर रात तक कनाडा में रहने की योजना थी। ट्रंप इसके लिए रविवार को कनाडा पहुंच चुके थे। जी7 सम्मेलन 17 जून को समाप्त होने जा रहा है।

इससे पूर्व डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इजरायल और ईरान को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं। इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहे हैं, जिसमें कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई