'एन पी एन लाइव'

Bihar : रंगदारी नहीं देने पर बेतिया के मिर्जापुर में वैद्य पर जानलेवा हमला, केस दर्ज, देखें वीडियो

SHARE:

Bihar
संवाददाता, बेतिया। Bihar: शहर के सटे गांव मिर्जापुर में रंगदारी न देने पर गांव के ही कुछ लंपटों ने आयुर्वेदिक वैद्य हुकुम मियां पर हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की और हत्या की धमकी दी। 2 जून को हुई इस घटना में हुकुम मियां घायल हो गए। उन्हें गुम चोटें लगी हैं। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

कैंपस में बैठे थे, तभी हुआ हमला

Bihar: प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून को वैद्य हुकुम मियां मिर्जापुर गांव के अपने कैंपस में बैठे हुए थे। तभी गांव ही राजीव कुमार, मदन पटेल और विनय पटेल मोटरसाइकिल से आए। आते ही उन्होंने हुकुम मियां पर हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की और हत्या करने का प्रयास किया। तभी गांव के आसपास के लोग आ गए और हुकुम मियां को बचा लिया। हमलावर जाते जाते यह कहते गए कि 20 लाख रुपये रंगदारी नहीं मिला तो जान से मार देंगे। हमलावरों ने सत्ता का भी धौंस ​दिखाया।

हमले के पीछे जमीन का मामला

Bihar: वैद्य हुकुम मियां ने बताया कि उन्होंने नौ धुर जमीन का सौदा करीब पांच लाख रुपये में तय किया था, जिसमें वह पांच लाख रुपये पहले ही दे चुके हैं। बाद में आरोपितों ने उनसे 2 लाख रुपये और मांग की तो उन्होंने वह भी दे दिया। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। जब हुकुम मियां ने उनपर रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया वे लोग धमकी देने लगे। वे लोग 20 लाख रुपये और देने की मांग करने लगे। जब हुकुम मियां ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो तीनों आरोपितों ने उनपर हमला कर दिया।

सांप्रदायिक रंग देने की चेष्टा

Bihar: हुकुम मियां का आरोप है कि हमलावरों ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की। हमलावरों ने कहा कि तुम ‘मियां’ हो और तुम पाकिस्तान भाग जाओ नहीं तो तुम्हें यहीं मार देंगे। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हुकुम मियां ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह गांव उनका अपना है। उनका यहां घर है। वह यह जगह छोड़कर नहीं जा सकते।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई