'एन पी एन लाइव'

Jammu and Kashmir: दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज का शुभारंभ, आप भी देख कर कहेंगे वाह! देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Jammu and Kashmir

कटरा। Jammu and Kashmir :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में अंजी ब्रिज और चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

रियासी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 06 जून, 2025 को जम्मू एवं कश्मीर के रियासी में नवनिर्मित चिनाब पुल का निरीक्षण किया। (फोटो: आइएएनएस/पीएमओ)

प्रधानमंत्री की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वे चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बात भी की थी। निरीक्षण के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की।

Jammu and Kashmir
रियासी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 06 जून, 2025 को जम्मू एवं कश्मीर के रियासी में नवनिर्मित चिनाब पुल का निरीक्षण किया। (फोटो: आइएएनएस/पीएमओ)

साथ ही, प्रधानमंत्री ने यूएसबीआरएल परियोजना से जुड़े श्रमिकों से भी बात की थी।

Jammu and Kashmir
रियासी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 6 जून, 2025 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब ब्रिज के एस-70 व्यू प्वाइंट का दौरा किया। (फोटो: आइएएनएस/पीएमओ)
बेहतर कनेक्टिविटी

Jammu and Kashmir : नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और हवा की स्थिति को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जम्मू और श्रीनगर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह ब्रिज अहम है।

Jammu and Kashmir

कश्मीर को शेष भारत से जोड़ेगा

चिनाब ब्रिज और अंजी पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके अंतर्गत निर्मित यह पुल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा, यात्रा का समय घटाकर लगभग 3 घंटे कर देगा और क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Jammu and Kashmir : बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा है, जहां वे कश्मीर के लोगों को 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं दे रहे हैं।

Jammu and Kashmir

प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर दी थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई