नई दिल्ली, 18 फरवरी। YouTube Services : भारत समेत दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं तकनीकी खराबी के बाद फिर से बहाल हो गई हैं। कई घंटों तक यूजर्स को होमपेज और वीडियो एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
YouTube Services : रिकमेंडेशन सिस्टम में आई थी गड़बड़ी
YouTube Services : यूट्यूब ने आधिकारिक बयान में बताया कि उसके रिकमेंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। कंपनी के अनुसार, यूट्यूब डॉट कॉम, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक, किड्स और टीवी समेत सभी प्लेटफॉर्म अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
देर रात से वैश्विक आउटेज, करोड़ों यूजर्स प्रभावित
YouTube Services : देर रात से यूट्यूब पूरी तरह डाउन हो गया था। दुनिया भर के यूजर्स को वीडियो देखने में परेशानी हुई। कई लोगों को होमपेज पर कंटेंट नहीं दिख रहा था, जबकि कुछ को “बाद में फिर से प्रयास करें” का संदेश दिखाई दे रहा था।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्वीकार किया कि कुछ यूजर्स को एक्सेस में दिक्कत हो रही है और टीमें समस्या के समाधान में जुटी हैं।
डाउन डिटेक्टर पर 30 लाख से ज्यादा शिकायतें
YouTube Services : आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, 30 लाख से अधिक यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट की। भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6:30 बजे शिकायतें चरम पर थीं, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती गई।
पहले आंशिक बहाली, फिर पूरा फिक्स
यूट्यूब ने पहले जानकारी दी कि होमपेज फिर से काम करने लगा है, लेकिन टीम ‘पूरे फिक्स’ पर काम कर रही है। कुछ समय बाद सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गईं, जिससे यूजर्स को राहत मिली।
2.5 अरब से अधिक मासिक यूजर्स वाला प्लेटफॉर्म
YouTube Services : गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके हर महीने 2.5 अरब से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। ऐसे में कुछ घंटों का वैश्विक आउटेज भी करोड़ों लोगों को प्रभावित कर गया।
तकनीकी बाधा के बाद सेवाओं की बहाली से यूजर्स ने राहत की सांस ली है।







