'एन पी एन लाइव'

World Blood Donor Day : पटना के आइएएस भवन में लगेगा विशेष रक्तदान शिविर, देखें वीडियो

SHARE:

World Blood Donor Day

संवाददाता, पटना। World Blood Donor Day : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आइएएस, आइपीएस और आइएफएस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा आइएएस, आइपीएस और आइएफएस वाइफ्स एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से 14 जून को सुबह 9 बजे से आइएएस भवन, पटना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

World Blood Donor Day : शिविर का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षकत्र प्रभात कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर बिहार एवं झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि यह आयोजन वर्ष 2021 से लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है।

मुख्य सचिव ने की यह अपील

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे रक्तदान कर “रक्तवीरों” का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मां ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए इसे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा रूप बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपने विभागों के साथियों को भी प्रेरित करें। आइएएस, आइपीएस और आइएफएस वाइफ्स एसोसिएशनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही, मां ब्लड सेंटर के सहयोग को भी उन्होंने अहम बताया।

बड़ा सामाजिक अभियान

World Blood Donor Day : अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, दीपक कुमार ने कहा कि कोविड काल में रक्तदान की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे समय में आइएएस एसोसिएशन ने आइपीएस और आइएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर इस शिविर की शुरुआत की थी। आज यह एक बड़ा सामाजिक अभियान बन चुका है। उन्होंने सभी से इस आयोजन में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

World Blood Donor Day : आइएएस, आइपीएस और आइएफएस एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस पवित्र और मानवीय सेवा के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपकी भागीदारी किसी के जीवन को बचाने में मददगार हो सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई