'एन पी एन लाइव'

Women Support Center : कनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए बड़ा कदम, टोरंटो में खुला वन स्टॉप सेंटर

SHARE:

India Opens Women Support Center in Canada to Aid Distressed Indian Women

टोरंटो, 27 दिसंबर। Women Support Center : कनाडा के टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक विशेष ‘वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन (OSC-W)’ की स्थापना की है। यह केंद्र उन महिलाओं के लिए राहत का बड़ा जरिया बनेगा जो घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, शोषण या कानूनी समस्याओं का सामना कर रही हैं। यह सेवा सीधे भारतीय मिशन द्वारा संचालित की जाएगी।

भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह केंद्र पीड़ित महिलाओं को “समय पर, सुरक्षित और उपयुक्त मदद” से जोड़ेगा।

यहां तुरंत परामर्श, साइको-सोशल सपोर्ट, कानूनी सलाह तथा कनाडा में उपलब्ध कम्युनिटी व सोशल सर्विस संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सभी सेवाएं कनाडा के कानूनों के अनुरूप प्रदान की जाएंगी।

Women Support Center : 24×7 हेल्पलाइन और महिला अधिकारी की जिम्मेदारी

बयान में कहा गया कि सेंटर को एक प्रशिक्षित महिला अधिकारी संचालित करेगी, जो 24 घंटे हेल्पलाइन के माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं की कॉल तुरंत संभालेगी।

जरूरत के अनुसार महिलाओं को सुरक्षित ठिकाना, काउंसलिंग और पैनल में शामिल एनजीओ के माध्यम से इमोशनल सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
वित्तीय सहायता भी लाभार्थी की स्थिति के आधार पर, भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

हिमांशी खुराना हत्या मामला, पृष्ठभूमि में आया कदम

Women Support Center :  टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के कुछ दिनों बाद यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी, जो पीड़िता का जानकार था, के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Women Support Center :  इंडियन कॉन्सुलेट ने एक्स पोस्ट में कहा— हम टोरंटो में युवा भारतीय महिला हिमांशी खुराना की दुखद हत्या से बेहद व्यथित हैं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।”

दूतावास ने बताया कि अधिकारी पिछले कई दिनों से मामले पर नजर रखे हुए हैं और कनाडाई प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment