'एन पी एन लाइव'

Welcome Modiji : “वेलकम मोदीजी इन गयाजी” लिखकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीएम का किया अनोखा स्वागत

SHARE:

Welcome Modiji : Sand artist Madhurendra gave a unique welcome to PM by writing "Welcome Modiji in Gayaji"


बोधगया, 21 अगस्त। Welcome Modiji :
भारत के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का अक्सर बिहार में आए हुए अतिथियों का स्वागत करने का अनोखा अंदाज ही अलग होता है। बिहार के इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने एक बार पुनः विकास के पथ पर बढ़ते बिहार का अभिनंदन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कलात्मक हृदय से स्वागत किया है।

बोधगया के मगध विश्वविद्यालय के प्रांगण में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर उत्साहित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दुनिया के सबसे छोटी तीन सेमी वाली पीपल की हरी पत्तियों में भगवान बुद्ध को प्रणाम करते पीएम मोदी की मनमोहक तस्वीर बनायी और साथ ही लिखा है— “वेलकम मोदी जी इन गयाजी”

पांच घंटे में तैयार की कलाकृति

Welcome Modiji : इस कलाकृति को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने पांच घंटों के कठिन परिश्रम के बाद तैयार की है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति के माध्यम से गया के विष्णुपद मंदिर एवं बोधगया में बौद्ध मंदिर का सौंदर्यीकरण, राष्ट्रीय राज्यमार्ग सड़क, गंगा ब्रिज के साथ गया से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए कोडरमा भाया गया होते हुए वैशाली तक जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का भी सजीवन चित्रण कर पर्यटकों और आम लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।

तब तब विकास की गंगा बहती है

Welcome Modiji : वहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मिडिया को बताया कि जब-जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार की पुण्यभूमि पर कदम रखते हैं, तब-तब विकास की गंगा और भी प्रखर वेग से बह निकलती है। यह केवल योजनाओं के उद्घाटन का पर्व नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के हृदयस्थल बिहार के पुनर्जागरण का महोत्सव है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यह कहा कि ज्ञान, मोक्ष, शांति और संघर्ष की पवित्रभूमि बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री जी का हम हृदय से कलात्मक अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।

Welcome Modiji : Sand artist Madhurendra gave a unique welcome to PM by writing "Welcome Modiji in Gayaji"

पहले भी बना चुके हैं कलाकृति

Welcome Modiji : बता दें कि पहले भी 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के हर घर तिरंगा कैंपेन को लेकर एक शानदार कलाकृति बनाई थी। भागलपुर में 20 टन यानी 2000 किलोग्राम बालू पर 20 ऊंचे पीएम मोदी की रेत कलाकृतियाँ बनाकर स्वागत कर चुके हैं। पहलगाम हमले के बाद मोदी की तस्वीर बनाकर “थैंक्यू मोदी जी” फॉर “ऑपरेशन सिंदूर” लिखकर धन्यवाद दिया था। हाल ही में मोतिहारी में पीएम के आगमन को लेकर मिट्टी से उनकी तस्वीर बनाकर स्वागत किया था।

Welcome Modiji : गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को वर्ष 2012 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी सम्मानित कर चुके हैं। बिहार लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधानसभा चुनाव 2020 व स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-22 के ब्रांड एंबेसडर रह चुके सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम वर्ष 2023 में बिहार की महान हस्तियां किताब में भी दर्ज किया गया है। वर्ष 2025 के जून में नाम ब्रिटिश पार्लियामेंट में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया हैं। हाल ही में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को भारतीय पार्लियामेंट में वर्ष 2025 के राष्ट्रीय सम्मान भारत गौरव अवार्ड से भी नावाजे गए हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई