'एन पी एन लाइव'

Vijay Stampede: मारे गए लोगों के परिवारों को 20—20 लाख रुपये देंगे एक्टर विजय

SHARE:

Karur Stampede: Actor Vijay Announces ₹20 Lakh Aid for Families of Deceased

चेन्नई, 28 सितंबर। Vijay Stampede: टीवीके के नेता और अभिनेता विजय शनिवार को तमिलनाडु के करूर जिले की रैली में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को उन्होंने 20—20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों को 2—2 लाख रुपये मिलेंगे। ज्ञात हो कि इस रैली में 39 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर की घोषणा

Vijay Stampede: एक्टर विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। अभिनेता विजय ने अपने संदेश में लिखा, “शनिवार को करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर, मेरा दिल और दिमाग बहुत व्यथित है। अपनों को खोने के अपार दुख के बीच, मेरे पास उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो मेरे दिल को सहना पड़ रहा है। मेरी आंखें नम हैं और इस बारे में सोचकर मैं और भी दुखी हो रहा हूं।”

हमारे लिए अपूर्णीय क्षति

Vijay Stampede: उन्होंने आगे लिखा— “आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में बार-बार घूम रहे हैं। जितना अधिक मैं अपने उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, उतना ही मैं और भी दुखी हो जाता हूं। यह वास्तव में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है। चाहे कोई भी कितनी सांत्वना दे, अपनों का नुकसान असहनीय है। फिर भी आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं उन सभी परिवारों को 20 लाख रुपये और उन घायलों को 2 लाख रुपये प्रदान करना चाहता हूं, जो इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेशक इतने बड़े नुकसान को देखते हुए यह राशि कोई खास मायने नहीं रखती। फिर भी इस समय आपके परिवार का सदस्य होने के नाते, मेरे प्रियजनों, भारी मन से आपके साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने ईश्वर से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आने की प्रार्थना की है।

यह है मामला

Vijay Stampede: यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब हजारों समर्थक विजय के संबोधन को सुनने के लिए इकट्ठा थे। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ती चली गई। इसी दौरान भगदड़ में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया।

दूसरी तरफ करूर नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125 बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 110 क्रमशः हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई