'एन पी एन लाइव'

VHP : विहिप की स्थापना दिवस पर बोले अशोक श्रीवास्तव, देश से घुसपैठियों को भगाना जरूरी, देखें वीडियो

SHARE:

VHP

मोतिहारी, 17 अगस्त। VHP : विश्व हिंदू परिषद के बिहार झारखंड विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने देश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन घुसपैठियों की वजह से देश में कई समस्या उत्पन्न हो गई हैं। इन घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना जरूरी हो गया है। साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे की लत को मिटाने पर जोर दिया। कहा कि देश के भविष्य के लिए युवाओं पर ध्यान देना जरूरी है।

संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्ज्वलन

VHP : रविवार को वह विश्व हिन्दू परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार झारखंड विधि प्रकोष्ठ के अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह, जिला मंत्री मुन्ना तिवारी ने किया। अध्यक्षता कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने और संचालन जिला मंत्री मुन्ना तिवारी ने किया।

विहिप सेवा का बड़ा संगठन

VHP :  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि विहिप एक गैर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो आंदोलन के साथ—साथ सेवा का भी बहुत बड़ा संगठन है। उन्होंने जानकारी दी कि विहिप की स्थापना 1964 में हुई। उस समय से लेकर आज तक अनेक आंदोलन और हिन्दू स्वाभिमान का कार्य किया।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या से लेकर राम सेतु, अमरनाथ श्राइन बोर्ड जैसे आन्दोलन को विश्व हिंदू परिषद ने सफल किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जात—पात भुलाकर एक होकर राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करना है तथा युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को मिटाना है। उन्होंने कहा कि देश में रोहिंग्या और बंग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या हैं।

समाज से मिटाना है जात—पात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह तथा जिला मंत्री मुन्ना तिवारी ने बताया कि आप सभी को जात—पात मिटाकर एक होना है और धर्मान्तरण को खत्म करना है। युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना भरकर राष्ट्र के प्रति समर्पित करना है। इनलोगों ने गांव—गांव में संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया।

विहिप के जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विहिप, हिन्दुओं का एक बहुत बड़ा संगठन है, जो हमेशा हिन्दू हित और राष्ट्र हित के लिए खड़ा रहता है।

कार्यक्रम में विहिप के जिला सेवा प्रमुख हेमन्त कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जितेन्द्र कुशवाहा, अंकित कुमार, रामनाथ प्रसाद, सुरेन्द्र पटेल, मनोज शुक्ला, अजित मिश्रा, सतीश कुमार, अवनीश कुमार सिंह, अर्जुन मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर, राहुल सिंह, अरबिंद यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई