US Visa Rules : अब वीज़ा पाने से पहले देनी होगी भारी जमानत
नई दिल्ली, 19 जनवरी। US Visa Rules : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में इमिग्रेशन और वीज़ा नीतियों को लगातार सख्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बिजनेस और टूरिस्ट वीज़ा (B1/B2) को और कठिन बना दिया है। अब बांग्लादेश के नागरिकों को अमेरिका जाने के लिए 15,000 डॉलर (करीब 18 लाख टका) की जमानत राशि जमा करनी होगी।
सुरक्षा और ओवरस्टे पर लगाम लगाने की कोशिश
US Visa Rules : अमेरिका ने कसा वीज़ा शिकंजा, बांग्लादेशियों के लिए बढ़ी मुश्किलेंअमेरिका ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और वीज़ा ओवरस्टे की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया है। नया नियम 21 जनवरी 2026 से लागू होगा। इसका मतलब यह है कि इस तारीख से पहले जारी किए गए वैध वीज़ा धारकों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
अमेरिकी दूतावास की चेतावनी: पहले से बॉन्ड न भरें
ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने वीज़ा आवेदकों को सख्त चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि
- बॉन्ड की राशि पहले से जमा न करें
- अग्रिम भुगतान से वीज़ा मिलने की कोई गारंटी नहीं होती
- थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स धोखाधड़ी कर सकती हैं
दूतावास ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू से पहले किया गया कोई भी भुगतान रिफंड नहीं होगा।
वीज़ा नियमों में नया प्रावधान: बॉन्ड होगा अनिवार्य
US Visa Rules : 21 जनवरी 2026 से जिन बांग्लादेशी नागरिकों को B1/B2 वीज़ा के लिए योग्य पाया जाएगा, उन्हें वीज़ा इंटरव्यू के दौरान तय की गई राशि—5,000, 10,000 या 15,000 डॉलर—का बॉन्ड जमा करना होगा।
यह भुगतान अमेरिकी वित्त मंत्रालय के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Pay.gov के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए होमलैंड सिक्योरिटी फॉर्म I-352 भरना अनिवार्य होगा।
हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि बॉन्ड जमा करने से वीज़ा मिलने की गारंटी नहीं होती।
सिर्फ बांग्लादेश नहीं, 37 देशों पर लागू होंगे नए नियम
अमेरिका ने कुल 38 देशों के लिए यह नया बॉन्ड नियम लागू करने की घोषणा की है। हालांकि, अलग-अलग देशों के लिए लागू होने की तारीखें अलग तय की गई हैं।
- 1 जनवरी 2026 से लागू देश : भूटान, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, गिनी, गिनी-बिसाऊ, नामीबिया, तुर्कमेनिस्तान
- 21 जनवरी 2026 से लागू देश : अल्जीरिया, अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बांग्लादेश, बेनिन, बुरुंडी, काबो वर्डे, कोटे डी आइवर, क्यूबा, जिबूती, डोमिनिका, फिजी, गैबॉन, किर्गिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, सेनेगल, ताजिकिस्तान, टोगो, टोंगा, तुवालु, युगांडा, वानुअतु, वेनेजुएला और जिम्बाब्वे
अन्य तारीखें
- मलावी, जाम्बिया: 20 अगस्त 2025
- मॉरिटानिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे, तंजानिया: 23 अक्टूबर 2025
- गाम्बिया: 11 अक्टूबर 2025
क्या अमेरिका की राह अब और कठिन होगी?
US Visa Rules : विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका में अवैध प्रवास और वीज़ा उल्लंघन रोकने की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन इससे आम नागरिकों, छात्रों और व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आने वाले समय में यह नीति अमेरिका की वैश्विक छवि और अंतरराष्ट्रीय आवाजाही पर भी असर डाल सकती है।







