'एन पी एन लाइव'

Turkman Gate Violence : दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पत्थरबाजी के बाद तनाव, 10 लोग हिरासत में

SHARE:

Turkman Gate Violence: FIR Filed After Stone Pelting During Demolition Drive in Delhi

नई दिल्ली, 7 जनवरी। Turkman Gate Violence : दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की नगर निगम की कार्रवाई के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की।

Turkman Gate Violence : नगर निगम ने चलाया था अभियान

पुलिस के अनुसार, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। दरअसल, मंगलवार देर रात दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से इस इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इसी कार्रवाई के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

खंगाले जा रहे कैमरे

Turkman Gate Violence : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

की गई थी स्थानीय लोगों से बात

Turkman Gate Violence : इस पूरे घटनाक्रम पर डीसीपी निधिन वालसन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश भी दिखाए गए थे। आदेश देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए थे। हालांकि, कुछ लोग बाद में दोबारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस व प्रशासन की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

85 प्रतिशत डिमोलिशन का काम पूरा

Turkman Gate Violence : वहीं, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने कहा कि अब तक करीब 85 प्रतिशत डिमोलिशन का काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केवल एक छोटा सा ढांचा अभी हटाया जाना बाकी है। इसे रात में भी हटाया जा सकता है, लेकिन मौके पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो जाने के कारण मशीनों को वहां तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। मलबा हटते ही शेष ढांचे को भी गिरा दिया जाएगा।

इधर, देर रात हुई बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए इलाके के एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि वह लंबे समय से दरगाह फैज-ए-इलाही के पास नारियल बेचने का काम कर रहा है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी नारियल पानी बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। दुकानदार ने कहा कि सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई सही है। उसके अनुसार, यहां होने वाली हर शादी से 20 से 25 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन यह पैसा न तो मस्जिद में जाता था, न मदरसे में और न ही किसी आश्रम में। उसने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा कहां जाता था और सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।

पुलिस बल तैनात

Turkman Gate Violence : फिलहाल, तुर्कमान गेट इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment