'एन पी एन लाइव'

Trump Tariff : अब हालीवुड पर डोनाल्ड ट्रंप का 100 फीसदी टैरिफ बम, फर्नीचर बिजनेस पर भी निगाहें

SHARE:

Mar-a-Lago Shooting: Armed Intruder Shot Dead by Secret Service at Trump Resort

नई दिल्ली, 29 सितंबर। Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम हॉलीवुड पर गिरा तो फर्नीचर बिजनेस को लेकर जल्द ही ऐलान का वादा किया। उन्होंने चीन का नाम ले कैरोलिना को उसकी पुरानी पहचान दिलाने का संकल्प लिया है।

ट्रूथ पर उन्होंने दो पोस्ट डाले। जहां हॉलीवुड पर 100 फीसदी टैरिफ का एलान किया, तो फर्नीचर व्यवसायियों को इंतजार करने को कहा। फर्नीचर को लेकर उनके सीधे निशाने पर चीन रहा।

ड्रैगन का लिया नाम

Trump Tariff : ‘ड्रैगन’ का नाम लेते हुए उन्होंने कहा— “उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपना फर्नीचर व्यवसाय चीन और अन्य देशों के हाथों पूरी तरह से गंवा दिया है, को फिर से महान बनाने के लिए, मैं उन सभी देशों पर भारी शुल्क लगाऊंगा जो अपना फर्नीचर संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं बनाते। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी!!!”

हालीवुड को लेकर किया पोस्ट

Trump Tariff : इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हॉलीवुड को लेकर पोस्ट किया। ट्रंप ने एलान कर दिया कि हॉलीवुड के बाहर बनने वाली फिल्‍मों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने यह लिखा

Trump Tariff : डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा— ‘हमारे मूवी मेकिंग बिजनेस को दूसरे देश उसी तरह से चुरा चुके हैं जैसे किसी बच्‍चे के मुंह से कैंडी छीनी जाती है। कैलिफोर्निया, जिसके गवर्नर अक्षम और कमजोर हैं, उस पर इसका सबसे ज्‍यादा असर पड़ा है। ऐसे में पिछले काफी समय से चली आ रही इस समस्‍या को खत्‍म करने के लिए मैं उन फिल्‍मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा जिन्‍हें अमेरिका से बाहर बनाया जाएगा।’

मई में ही दे दिए थे संकेत

हालांकि, ट्रंप ने इस साल मई में ही इसे लेकर संकेत दिए थे। उन्‍होंने कहा था कि विदेश में बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। उनका कहना था कि अमेरिका में फिल्म इंडस्‍ट्री ‘बहुत तेजी से खत्म हो रहा है।’ अप्रैल में चीन ने एलान किया था कि इंपोर्टेड अमेरिकी फिल्मों की संख्या में वो कमी करेगा। तब ट्रंप की तरफ से चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई