तेहरान, 26 जुलाई। Terrorist attack : ईरान के दक्षिण-पूर्वी शहर जाहेदान में शनिवार सुबह न्याय विभाग की इमारत पर हुए एक भीषण आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने दी।
शिन्हुआ के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी “जैश अल-जुल्म” नामक आतंकवादी संगठन ने ली है, जिसे ईरान पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर चुका है।
जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए
Terrorist attack : आतंकियों ने जाहेदान स्थित न्याय विभाग के भवन में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया।
स्थिति नियंत्रण में
Terrorist attack : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आइआरजीसी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उनके जमीनी बलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आइआरजीसी ने यह भी आश्वासन दिया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सुरक्षा बल चौकसी बनाए हुए हैं।
सभी घायलों का चल रहा इलाज
Terrorist attack : जाहेदान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रमुख मोहम्मद-हसन मोहम्मदी ने तसनीम को बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रांतीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे न्याय विभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें।
गौरतलब है कि जैश अल-जुल्म ने पिछले कुछ वर्षों में ईरानी सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर कई जानलेवा हमले किए हैं। शनिवार का यह हमला एक बार फिर क्षेत्र की संवेदनशीलता और आतंकवाद के खतरे को उजागर करता है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







