Tej Pratap Yatra : जनशक्ति जनता दल के दम पर नया राजनीतिक दांव
पटना, 9 फरवरी। Tej Pratap Yatra : जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोमवार को साफ संकेत दिए कि वे होली के बाद पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।
Tej Pratap Yatra : राजद में अब कुछ नहीं बचा— तेज प्रताप का तीखा हमला
तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल और उसके शीर्ष नेतृत्व पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजद अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने दावा किया कि अब वहां किसी का भी फैसला नहीं चलता, यहां तक कि लालू प्रसाद यादव का आदेश भी पार्टी में प्रभावी नहीं है।
जनशक्ति जनता दल का विस्तार, राज्यों में बन रहा संगठन
Tej Pratap Yatra : मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनशक्ति जनता दल का संगठन सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी तेजी से तैयार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि रोज़ नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और कई जिलों से राजद के पुराने कार्यकर्ता जनशक्ति जनता दल में शामिल हो रहे हैं।
चूड़ा-दही भोज और ‘असली जनशक्ति’ का दावा
चूड़ा-दही भोज के दौरान लालू यादव द्वारा आशीर्वाद दिए जाने की चर्चा पर तेज प्रताप ने कहा कि अब सबको समझ में आ गया है कि असली जनशक्ति जनता दल ही है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी राजद में रहना नहीं चाहता।
“जयचंदों ने राजद को बर्बाद कर दिया”
Tej Pratap Yatra : बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि राजद के भीतर मौजूद ‘जयचंदों’ ने पार्टी को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने उनके पिता लालू यादव को भी नुकसान पहुंचाया और बहन रोहिणी आचार्य का बार-बार अपमान किया गया।
टिकट बेचने का आरोप: कार्यकर्ता उपेक्षित, पूंजीपति लाभ में
Tej Pratap Yatra : राजद पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ताओं से पैसे की मांग की जाती है। जो कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं, उन्हें कोई मेहनताना नहीं मिलता, जबकि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जाता है।
‘बच्चा’ बयान पर पलटवार: “कब बच्चा चच्चा बन जाए…”
Tej Pratap Yatra : राजद एमएलसी सुनील सिंह द्वारा उन्हें ‘बच्चा’ कहे जाने पर तेज प्रताप यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि सुनील सिंह की उनके सामने खड़े होने की भी हैसियत नहीं है।
उन्होंने कहा, “बच्चा कब ‘चच्चा’ निकल जाएगा, इसका ध्यान रखना चाहिए।”







