'एन पी एन लाइव'

special trains : बिहार वासियों को बड़ी सौगात, दिवाली—छठ पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें

SHARE:

special trains

नई दिल्ली, 20 अगस्त। special trains  : बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। परदेस में रह रहे लोगों को दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने गांव घर जाने में परेशानी नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने बिहार के लोगों को स्पेशल ट्रेन के रूप में तोहफा दिया है। भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह एलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में किया।

उन्होंने बताया कि इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ भी कम होगी। यह निर्णय बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद लिया गया है। इन नेताओं ने दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का आग्रह किया था।

यात्रियों को छूट भी दी जाएगी

special trains  : इस दौरान रेल मंत्री ने यह भी बताया कि 13 से 26 अक्टूबर के बीच जाने वाले यात्रियों को और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापस लौटने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह एक प्रयोग है

special trains  : उन्होंने कहा, “यह एक प्रयोग है, जिसे इस फेस्टिवल सीजन में लागू किया जा रहा है और इससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।” इसके साथ ही बिहार को कई नई रेल सौगातें भी दी गई हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि जल्द ही राज्य से चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के बीच चलेंगी।

special trains

पूर्णिया से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत

special trains  : इतना ही नहीं पूर्णिया से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। वहीं, भगवान बुद्ध से जुड़े धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए एक नया सर्किट ट्रेन रूट तैयार किया गया है, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी और कोडरमा को जोड़ेगा।

रेल मंत्री ने बताया कि बक्सर से लखीसराय के बीच रेलखंड को अब फोर-लेन किया जाएगा ताकि अधिक ट्रेनों का संचालन हो सके। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही, सुल्तानगंज से देवघर और पटना से अयोध्या के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई