'एन पी एन लाइव'

South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीका में ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत, एक महीने में दूसरी बड़ी घटना

SHARE:

South Africa Shooting: 9 Dead in West Rand Firing

जोहान्सबर्ग, 21 दिसंबर। South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीका के वेस्ट रैंड इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई घायल हो गए। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई मॉस शूटिंग की जांच के बीच सामने आई है।

स्थानीय मीडिया आउटलेट टाइम्स लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग वेस्ट रैंड के बेकर्सडल में टैम्बो सेक्शन के क्वानोक्सोलो टैवर्न में हुई। पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा मैथे ने बताया कि कुछ पीड़ितों को टारगेट किया गया, जबकि अन्य को सड़क पर अचानक गोली मारी गई।

टाउनशिप में हुई घटना

South Africa Shooting : यह घटना जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप में हुई, जो साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर और मुख्य आर्थिक केंद्र है। गौतेंग के एक्टिंग पुलिस कमिश्नर फ्रेड केकाना ने कहा कि अधिकारियों ने पूरी जांच शुरू कर दी है।

केकाना ने कहा, “हम अभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। हमारी राष्ट्रीय अपराध और प्रबंधन टीम घटनास्थल पर है। कई स्पेशल यूनिट्स, प्रांतीय अपराध स्थल प्रबंधन टीम, स्थानीय अपराध रिकॉर्ड सेंटर, गंभीर अपराध जांच टीम, क्राइम इंटेलिजेंस और प्रोविंशियल क्राइम डिटेक्टिव टीम भी मौके पर मौजूद हैं।”

​फायरिंग का मकसद ज्ञात नहीं

South Africa Shooting : पुलिस को अभी तक फायरिंग के पीछे का मकसद नहीं पता चला है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हाल के समय में इस इलाके में कई गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

6 दिसंबर को भी हुई थी फायरिंग

South Africa Shooting : 6 दिसंबर को प्रिटोरिया के एक हॉस्टल में भी बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें तीन साल के बच्चे समेत 12 लोग मारे गए थे। उस घटना के दौरान बंदूकधारियों ने शराब पी रहे लोगों के एक ग्रुप पर अचानक फायरिंग की थी।

Leave a Comment