ढाका, 21 दिसंबर। Hadi Murder Protest : इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में तनाव और अराजकता फैल गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से कट्टरपंथी संगठन का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, इंकलाब मंच ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को रविवार शाम तक हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया है।
हादी के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद इंकलाब मंच ने यूनुस सरकार को चेतावनी दी कि अगर रविवार शाम 5:15 बजे तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शाहबाग में एक और बड़ा धरना देंगे।
जमा हुए हजारों समर्थक
Hadi Murder Protest : इससे पहले शनिवार को ढाका के शाहबाग चौराहे पर हादी के हजारों समर्थक जमा हुए थे। बांग्लादेशी अखबार द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल मंच ने यह भी मांग की कि मशहूर शाहबाग चौराहे का नाम बदलकर ‘हादी चोट्टोर’ कर दिया जाए।

हादी की कर दी गई थी हत्या
Hadi Murder Protest : घटना 12 दिसंबर को ढाका के पलटन इलाके में हुई थी, जब बाइक सवार दो हमलावरों ने हादी के सिर पर गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल हादी का इलाज सिंगापुर में चल रहा था, जहां गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को बांग्लादेश वापस लाया गया। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में कई जगह आगजनी और हिंसा की घटनाएँ हुईं, जिनमें कई मीडिया संस्थान भी निशाने पर रहे।
हादी के सपनों को पूरा करेंगे
Hadi Murder Protest : इस बीच, यूनुस ने हादी के आदर्शों को आगे बढ़ाने की कसम खाई और उनके समर्थकों को भरोसा दिलाया कि हादी का विज़न उनकी मौत के साथ फीका नहीं पड़ेगा। यूनुस ने कहा कि वे हादी के सपनों को पूरा करेंगे और इसे आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाएंगे।
द डेली स्टार के अनुसार, यूनुस ने कहा, “ओ प्यारे उस्मान हादी, हम आपको अलविदा कहने नहीं आए हैं। आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे और बांग्लादेश में हर दिल में आपकी याद बनी रहेगी। आज लाखों लोग यहाँ मौजूद हैं, जबकि दुनियाभर में करोड़ों बांग्लादेशी आपकी खबर सुनने के लिए इंतजार कर रहे हैं।”







