'एन पी एन लाइव'

Siwan Bribe Case : भूमि विवाद में सिवान में 40,000 की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

SHARE:

Siwan Bribe Case: Bihar Vigilance Arrests SI Taking ₹40,000 Bribe

पटना, 23 दिसंबर। Siwan Bribe Case : बिहार में जारी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सतर्कता विभाग ने मंगलवार को सिवान जिले में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान कन्हैया कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सिवान थाना में पदस्थापित था।

भूमि विवाद के मामले में मांगी थी रिश्वत

Siwan Bribe Case : यह मामला 18 दिसंबर को हुए एक भूमि विवाद से जुड़ा है। झगड़े के बाद सिवान थाना में मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच दरोगा कन्हैया कुमार सिंह को सौंपी गई।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने केस डायरी से उसकी बहन का नाम हटाने के बदले 40,000 रुपये की मांग की।

जब सुनील ने रिश्वत देने से इनकार किया तो दरोगा ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर सुनील कुमार ने पटना स्थित सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

गोपनीय जांच में आरोप सही साबित

Siwan Bribe Case : शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व सतर्कता डीएसपी विप्लव कुमार ने किया और पूरी कार्ययोजना तैयार की गई।

टी स्टॉल पर ली रिश्वत और वहीं हुई गिरफ्तारी

Siwan Bribe Case :रिश्वत देने का स्थान सिवान थाना क्षेत्र के महाराणा चौक स्थित बबलू टी स्टॉल तय किया गया था। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की नकद रकम ली, पास में मौजूद सतर्कता टीम ने उसे वहीं रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई।

पूछताछ के लिए पटना लाया गया आरोपित

Siwan Bribe Case : डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कड़ी पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया।
सतर्कता विभाग अब यह जांच कर रहा है कि क्या कन्हैया कुमार सिंह इससे पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है और क्या किसी बिचौलिए या अन्य पुलिसकर्मियों की इसमें भूमिका रही है।

Leave a Comment