'एन पी एन लाइव'

SIR: राहुल गांधी का दावा— हमारे पास ऐसा एटम बम है, जो फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा

SHARE:

SIR

नई दिल्ली। SIR: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से सबूतों के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एटम बम है और अगर यह फटेगा तो चुनाव आयोग भारत में कहीं नहीं दिखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे, तो भी वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा

SIR:  राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद, ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूँ। मैं पूरी तरह से सबूतों के साथ यह कह रहा हूँ। पूरे देश को पता चलेगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है, जैसे ही ये सबूत सार्वजनिक होंगे। चुनाव आयोग ऐसा भाजपा के लिए करवा रहा है। ये ओपेन और शट है; कोई इस पर सवाल नहीं उठा सकता।

मैं सीरियसली बोल रहा हूं

SIR:  गांधी ने कहा कि मैं सिरियसली बोल रहा हूं कि हम चुनाव आयोग में वोट चोरी करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो राष्ट्रद्रोह है। हम आपको ढूंढ निकालेंगे, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो गए हों।

हमने अपनी तरफ से जांच की

SIR: राहुल गांधी ने कहा मध्य प्रदेश, लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमें शक था। स्टेट लेवल पर हमें लगा कि चोरी हुई है। एक करोड़ लोग एड हुए थे तो हम कुछ अधिक जानकारी लेने लगे। चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच की। इस जांच में छह महीने लगे और हमें पता चला कि यह एटम बॉम्ब है, जो फटेगा तो भारत में इलेक्शन कमीशन नहीं दिखाई पड़ेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई