'एन पी एन लाइव'

shraddha ceremony : मोतिहारी में स्व वीणा रानी के श्राद्धकर्म में उमड़े लोग, श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

shraddha ceremony

मोतिहारी, 17 अगस्त। shraddha ceremony : भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. लक्ष्मण प्रसाद जी की धर्मपत्नी पूर्व सभापति नगर परिषद मोतिहारी स्व० वीणा रानी जी के श्राद्धकर्म में रविवार को बड़ी संख्या में लोग उमड़े और उनके स्मृति चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद की पत्नी का वीणा रानी का 3 अगस्त की शाम को निधन हो गया था। वीणा रानी 2002 से 2007 तक नगर परिषद की सभापति रही हैं।

shraddha ceremony : जैसे ही वीणा रानी के निधन की खबर शहर में फैली, लोग शोकाकुल हो गए। शहर में हर जानने वाला उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हो गया। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर नगर निगम लाया गया था। उसके बाद ललबेगिया में उनका अंतिक संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वीणा रानी के परिवार के करीबी रौशन वर्मा ने बताया कि बेहद कोमल स्वभाव की वीणा जी सबकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती थीं। हम लोगों ने अपना एक अभिभावक खो दिया। मेरे साथ साथ पूरा शहर आज दुखी है।

shraddha ceremony : रविवार को स्व० वीणा रानी के श्राद्धकर्म में शहर के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह, डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद सहित भाजपा से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई