'एन पी एन लाइव'

self-employment : बिहार में नीतीश कुमार ने कर दिया कमाल, अब हर परिवार की एक महिला को मिलेगा स्वरोजगार

SHARE:

NDA Women Lead: Strong women turnout gives NDA an early advantage in Bihar

पटना, 29 अगस्त। self-employment : बिहार सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज एक नई योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी गई। इस योजना का मकसद है—राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है। अब इस योजना के जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने तथा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना की मुख्य बातें
  • राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह राशि वापस की आवश्यकता नहीं होगी।
  • महिलाओं के आवेदन प्राप्त करने और योजना की संपूर्ण व्यवस्था ग्रामीण विकास विभाग के जरिए होगी। जरूरत पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
  • सितंबर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा।
  • रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन कर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
  • महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे।
  • राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
मजबूत होगी महिलाओं की स्थिति

self-employment : मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता से बिहार की प्रगति और भी तेज होगी।”
यह योजना बिहार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम मानी जा रही है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई