'एन पी एन लाइव'

derogatory comments : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में एक गिरफ्तार

SHARE:

derogatory comments : One arrested for making derogatory comments on PM Modi during 'Voter Rights Yatra

दरभंगा, 29 अगस्त। derogatory comments : बिहार में कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है, जहां कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।

सिमरी थाना में दर्ज किया गया था कांड

derogatory comments : जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और गुरुवार देर रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।

राहुल गांधी से माफी की मांग

derogatory comments : बता दें कि कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा

derogatory comments : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।”

पीएम को गाली देना निंदनीय

derogatory comments : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की। उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा, “कांग्रेस की तथाकथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ में जिस तरह से कांग्रेस-राजद के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय है। अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का भी तिरस्कार किया है। उन्होंने बिहार की परंपरा को भी बदनाम किया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई