'एन पी एन लाइव'

Roti Bank : निस्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक ने मोतिहारी में जरूरतमंदों को कराया भोजन

SHARE:

Roti Bank by Selfless Service Committee Serves Food to the Needy in Motihari

मोतिहारी, 14 अक्टूबर। Roti Bank : निस्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक मोतिहारी की ओर से मंगलवार को जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस सेवा का बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने लाभ उठाया।

Roti Bank by Selfless Service Committee Serves Food to the Needy in Motihari

कोई व्यक्ति भूखा न सोए

Roti Bank : निस्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक मोतिहारी के संस्थापक सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो हमेशा हमारे संस्था को भोजन दान देते हैं। जैसे आज सीईओ एंड फाउंडर Attach Basket ( A unit of Subjoin India Pvt Ltd .) अमित कुमार प्रोपराइटर अटैच बास्केट की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन दिया गया।

Roti Bank by Selfless Service Committee Serves Food to the Needy in Motihari

समाज के लोगों से किया यह आग्रह

Roti Bank : सोनू श्रीवास्तव ने सभी से आग्रह किया कि समाज के लोगों को जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। आप सभी जिलावासी अपने किसी भी शुभ अवसर पर हमें भोजन दान करें, हम जरूरतमंद लोगों तक यह भोजन पहुंचाने का कार्य करेंगे। भोजन वितरण में संस्थापक सह अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, अभी कुमार, रोहित कुमार, शिवम सर्राफ, धनंजय सिंह, मोहक कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार, विमल सिन्हा, नीरज सिन्हा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Roti Bank by Selfless Service Committee Serves Food to the Needy in Motihari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई