'एन पी एन लाइव'

Jyoti Devi : ‘हम’ ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बाराचट्टी से ज्योति देवी को बनाया प्रत्याशी

SHARE:

‘Hum’ Party Releases Candidate List, Jyoti Devi Nominated from Barachatti

पटना, 14 अक्टूबर। Jyoti Devi : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में प्रमुख सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने मंगलवार को छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने बाराचट्टी से ज्योति देवी को प्रत्याशी बनाया है।

हम’ द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार जहां पार्टी ने इमामगंज से दीपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया तो वहीं टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी और अतरी से रोमित कुमार को टिकट मिला। इसके अलावा ‘हम’ ने सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुंबा से ललन राम को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

‘Hum’ Party Releases Candidate List, Jyoti Devi Nominated from Barachatti

सिंबल देना शुरू

Jyoti Devi : पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने प्रत्याशियों को सिंबल भी देना शुरू कर दिया। एनडीए में सीट बंटवारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के हिस्से 6 सीटें ही आई हैं। इससे पहले एनडीए में शामिल भाजपा ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

एनडीए ने कर दी थी सीट बंटवारे की घोषणा

Jyoti Devi : बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी थी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई